Skip to main content

Home/ News: India and Globe/ Group items tagged मीडिया

Rss Feed Group items tagged

1More

https://hindi.newsbytesapp.com/timeline/World/3947/18327/indian-girl-in-dubai-wins-arou... - 0 views

  •  
    दुबई में रहने वाली भारतीय मूल की 9 वर्षीय लड़की ने 1 मिलियन डॉलर (लगभग 7 करोड़ रुपये) का जैकपॉट जीता है।दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलेनियर में जैकपॉट जीतने वाली इस लड़की की पहचान एलिजा के रूप में हुई है। एलिजा फर्स्ट ग्रेड की छात्रा है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलिजा ने छह साल पहले इसी जैकपॉट में एक लग्जरी कार भी जीती थी। उनके पिता की पहचान मुंबई के एम के तौर पर हुई है।
1More

दुबई: भारतीय लड़की ने लॉटरी में जीते 7 करोड़ रुपये, पहले जीती थी लग्जरी कार - 0 views

  •  
    दुबई में रहने वाली भारतीय मूल की 9 वर्षीय लड़की ने 1 मिलियन डॉलर (लगभग 7 करोड़ रुपये) का जैकपॉट जीता है।दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलेनियर में जैकपॉट जीतने वाली इस लड़की की पहचान एलिजा के रूप में हुई है। एलिजा फर्स्ट ग्रेड की छात्रा है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलिजा ने छह साल पहले इसी जैकपॉट में एक लग्जरी कार भी जीती थी। उनके पिता की पहचान मुंबई के एम के तौर पर हुई है।
1More

प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को ललकारा, कहा- हमला करके कर दी बड़ी गलती, चुक... - 0 views

  •  
    जैश-ए-मोहम्मद के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) पर हमले में 40 से ज्यादा जवान शहीद हुए हैं। घटना से पूरा देश गुस्से में है और सरकार से पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। घटना पर मीडिया को दिए बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी भावना का समर्थन करते हुए देश को भरोसा दिया कि पाकिस्तान और आतंकियों से इस हमले का बदला लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों को कार्रवाई की खुली छूट दे दी गई है। 
1More

भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी ड्रोन को सुखोई ने मार गिराया - 0 views

  •  
    पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के चलते वायुसेना अलर्ट पर हैं। सोमवार सुबह भारतीय लड़ाकू विमान सुखोई-30 ने राजस्थान की सीमा में घुस आए पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार सुबह लगभग 11:30 बजे रडार पर पाकिस्तान की तरफ से आ रहा अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) दिखा। इसके बाद सुखोई-30 ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल से इसे मार गिराया।
1More

किग्स इलेवन पंजाब के मालिक नेस वाडिया को मिली दो साल की सजा, जानें मामला - 0 views

  •  
    IPL टीम किंग्स इलेवन पंजाब के सह-मालिक और जाने-माने कारोबारी नेस वाडिया को ड्रग्स रखने के मामले में दो साल की सजा सुनाई गई है।मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, नेस के पास 25 ग्राम नशीला पदार्थ मिला था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।वाडिया को मार्च की शुरुआत में उत्तरी जापानी द्वीप होक्काइडो के न्यू चिटोज हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में उन्हें अब सजा सुनाई गई है।
1More

मध्य प्रदेश: गो-तस्करी के आरोप में 25 लोगों की परेड, लगवाए 'गोमाता की जय' के ... - 0 views

  •  
    देशभर में गाय और धर्म के नाम पर हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामले में मध्य प्रदेश के 100 से अधिक ग्रामीणों ने 25 लोगों को रस्सी से बांध कर उनकी 2 किलोमीटर दूर पुलिस स्टेशन तक परेड कराई। उन पर गायों को महाराष्ट्र ले जाने का आरोप है। इस दौरान ग्रामीण 'गोमाता की जय' के नारे लगाते रहे। घटना का वीडियो भी सामने आया है और ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
1More

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक का खुलासा, कहा- शादी के बाद भी रहे ... - 0 views

  •  
    हाल ही में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को कोचिंग देने की बात को लेकर सुर्खियों में आए पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पाकिस्तान के किसी टीवी शो का लग रहा है, जिसमें अब्दुल रज्जाक बड़ी खुशी से शादी के बाद के अपने 5-6 अफेयर होने की बात कर रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद रज्जाक का काफी ट्रोल किया जा रहा है।
1More

फेसऐप की मदद से 18 साल पहले किडनैप हुए बच्चे को पुलिस ने खोजा, जानें कैसे - 0 views

  •  
    आजकल विवादों में घिरा रूसी फेसऐप लोगों के बीच काफ़ी लोकप्रिय है। हर कोई अपनी वर्तमान की फोटो को बुढ़ापे की फोटो में बदलकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है। हालाँकि, इस ऐप की प्राइवेसी को लेकर काफ़ी चिंता जताई जा रही है। इसके बाद भी यह ऐप एक परिवार की ख़ुशियों का सबब बना है। दरअसल, फेसऐप की मदद से चीन में एक परिवार को 18 साल पहले किडनैप हुआ उनका बच्चा वापस मिल गया है। आइय जानें।
1More

उन्नाव केसः CBI ने कोर्ट को बताया- पीड़िता के आरोप सही, सेंगर ने किया था रेप - 0 views

  •  
    उन्नाव रेप मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह की सेंगर पर शिकंजा कसता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी CBI ने कोर्ट को बताया कि उसकी जांच में पीड़िता के आरोप बिल्कुल सही निकले हैं।CBI ने कोर्ट में कहा कि 4 जून, 2017 को विधायक कुलदीप सिंह ने शशि सिंह नामक दूसरे आरोपी के साथ साजिश कर पीड़िता का रेप किया था। आइये, यह पूरी खबर जानते हैं।
1More

पाकिस्तान: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की मुश्किलें बढ़ी, आतंकी फंडिग ... - 0 views

  •  
    पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान की एक कोर्ट ने जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद को दोषी करार दिया है। पाकिस्तान की गुजरांवाला कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मुकदमे को गुजरात (पाकिस्तान) शिफ्ट करने का फैसला भी दिया है। बता दें कि हाफिज सईद पर आतंकी फंडिग का आरोप है और पिछले दिनों उसे अन्य करीबी सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। लश्कर-ए-तैयबा भी हाफिज सईद का संगठन है।
1More

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी बनवाएंगे DU के लिए हॉस्टल, 46 करोड़ रुपये आएग... - 0 views

  •  
    दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) Admission 2019 के लिए ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है।इसी बीच सोमवार को यानी 10 जून, 2019 को छात्रसंघ अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ DU के लिए लगभग 46 करोड़ की लागत लगाकर हॉस्टल बनाने के लिए तैयार हैं।इसका मतलब अब DU में पढ़ने वाले छात्रों को रहने के लिए एक अच्छा हॉस्टल मिलेगा। आइए जानें पूरी खबर।
1More

JEE Advanced Result 2019: जारी हुए नतीजे, कार्तिकेय गुप्ता ने किया टॉप - 0 views

  •  
    नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर असम और त्रिपुरा में एक-एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है।असम पुलिस ने राज्य में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी की सोशल मीडिया सेल के एक कर्मचारी नीतू बोरा को गिरफ्तार किया है।बोरा पर आरोप है कि उन्होंने फेसुबक पर राज्य के मुख्यमंत्री सर्बनंदा सोनोवाल के खिलाफ सांप्रदायिक और अपमानजनक पोस्ट की थी।वहीं त्रिपुरा में एक भाजपा समर्थक को मुख्यमंत्री बिप्लब देव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट के कारण गिरफ्तार किया गया।
1More

अलीगढ़ हत्याकांड मामलाः एक आरोपी पर है अपनी ही बेटी के साथ रेप का आरोप - 0 views

  •  
    उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की हत्या करने वाले दो आरोपियों में से एक पर अपनी बेटी के साथ रेप करने का भी आरोप है।अलीगढ़ हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो आरोपियों जाहिद और असलम को गिरफ्तार किया है।हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि एक आरोपी असलम की पत्नी ने उस पर 2014 में अपनी बेटी के साथ रेप करने की शिकायत दर्ज कराई थी।
1 - 13 of 13
Showing 20 items per page