Skip to main content

Home/ News: India and Globe/ Group items tagged दिल्ली

Rss Feed Group items tagged

shubham1545

उन्नाव रेप केस: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, पीड़िता को विमान से किया जाएगा AIIMS श... - 0 views

  •  
    उन्नाव रेप केस में पीड़िता की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। इसे देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उसे विमान से दिल्ली के AIIMS ट्रांसफर करने का आदेश जारी किया। वहीं, जरूरत पड़ने पर पीड़िता के वकील को भी दिल्ली शिफ्ट किया जा सकता है। इस बीच आज आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश हुआ। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने इससे जुड़े सभी मामलों को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया था।
shiv0040

दिल्लीः 1991 में लगा 250 रुपये रिश्वत लेने का आरोप, 28 साल बाद बरी हुआ कर्मचारी - 0 views

  •  
    दिल्ली में रहने वाले 79 वर्षीय पूर्व नगर निगम कर्मचारी जगननाथ को 250 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में 28 साल बाद बरी किया गया है।दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में उन्हें इस आरोप से बरी किया है। जगननाथ पर आरोप था कि उन्होंने पकड़ी गई एक गाय को छोड़ने के लिए 250 रुपये की रिश्वत ली थी।इससे पहले 2002 में एक ट्रायल कोर्ट ने उन्हें कथित तौर पर रंगे हाथ पकड़ने पर दोषी करार दिया था।
shubham1545

सुनंदा पुष्कर केस: बढ़ सकती हैं शशि थरुर की मुश्किलें, 21 फरवरी से होगी सुनवाई - 0 views

  •  
    कांग्रेस सांसद शशि थरुर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली सेशंस कोर्ट में थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की हत्या मामले में 21 फरवरी को सुनवाई होगी। एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट कोर्ट यह मामला सेशंस कोर्ट को सौंप दिया है। बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट ने सुनंदा पुष्कर की हत्या के मामले में शशि थरुर को आरोपी माना है। सुनंदा की मौत 17 जनवरी, 2014 को दिल्ली के ललित होटल में हुई थी।
shubham1545

दिल्ली के इस बार में अनोखा वैलेंटाइन डे ऑफ़र, एक्स की फ़ोटो जलाने पर मुफ़्त ड... - 0 views

  •  
    पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे को प्रेम के पर्व की रूप में मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर के प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को गिफ़्ट देते हैं। वहीं वैलेंटाइन डे उन लोगों की लिए बहुत मुश्किल समय होता है, जिनका दिल टूटा होता है या जो सिंगल होते हैं। अगर आपका दिल टूटा है तो आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि दिल्ली का एक बार अपने एक्स की फ़ोटो जलाने पर मुफ़्त ड्रिंक का ऑफ़र दे रहा है।
shubham1545

दिल्ली में नहीं बनी बात तो अब हरियाणा में कांग्रेस से गठबंधन करने चले अरविंद ... - 0 views

  •  
    कांग्रेस दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन की पेशकश ठुकरा चुकी है। लेकिन अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को ऐसा ऑफर दिया है जिसे ठुकरा पाना कांग्रेस के लिए मुश्किल होगा। केजरीवाल ने ट्वीट कर कांग्रेस को हरियाणा में AAP से गठबंधन करने और साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी को हराने की पेशकश की है। उसके इस प्रस्ताव पर कांग्रेस का रुख अभी सामने नहीं आया है। बता दें कि हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं।
shiv0040

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी बनवाएंगे DU के लिए हॉस्टल, 46 करोड़ रुपये आएग... - 0 views

  •  
    दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) Admission 2019 के लिए ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है।इसी बीच सोमवार को यानी 10 जून, 2019 को छात्रसंघ अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ DU के लिए लगभग 46 करोड़ की लागत लगाकर हॉस्टल बनाने के लिए तैयार हैं।इसका मतलब अब DU में पढ़ने वाले छात्रों को रहने के लिए एक अच्छा हॉस्टल मिलेगा। आइए जानें पूरी खबर।
shubham1545

लिव-इन कपल ने की उबर ड्राइवर की हत्या, शव के तीन टुकड़े कर ड्रेन में फेंका - 0 views

  •  
    दिल्ली में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक लिव-इन में रहने वाले जोड़े को उबर ड्राइवर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी 34 वर्षीय फरहत अली और उसकी पार्टनर 30 वर्षीया सीमा शर्मा के रूप में हुई है। इन दोनों को CCTV फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। आइये जानते हैं कि पूरी घटना क्या है।
shubham1545

दिल्लीः करोलबाग स्थित होटल में लगी भीषण आग, नौ लोगों की मौत, कई झुलसे - 0 views

  •  
    दिल्ली के करोलबाग स्थित अर्पित होटल में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। आग की लपटों में आने से नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। होटल में फंसे 25 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सूचना मिलते ही 30 दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गए। राहत और बचाव कार्य पूरा हो गया है। आग के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
shubham1545

ट्रेन में चढ़ने से रोका तो बुजुर्ग ने पूछा- क्या ब्रिटिश काल वापस आ गया है? - 0 views

  •  
    इटावा में एक 82 वर्षीय बुजुर्ग यात्री को ट्रेन में सफर करने से रोक दिया गया। इसके लिए उनके कपड़ों को वजह बताया गया। दरअसल, राम अवध दास नामक बुजुर्ग ने बिना सिले हुए कपड़े और धोती पहन रखी थी। उनके पास कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी का कन्फर्म टिकट था। उन्हें इटावा से ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन उन्हें यात्रा करने से रोक दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कपड़ो को 'अलग तरीके' का बताकर उन्हें सफर से रोका गया।
shubham1545

अलीगढ़ः गीता और रामायण पढ़ रहे शख्स की घर में घुसकर पिटाई, दो युवक गिरफ्तार - 0 views

  •  
    अलीगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को भगवद गीता का पाठ कर रहे एक शख्स की पिटाई के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दिल्ली गेट पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाले दिलशेर खान अपने घर में भगवद गीता पढ़ रहे थे तभी मोहम्मद समीर (20) और जाकिर (21) नामक दो युवक उनके घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की। आइये, जानते हैं कि मामले में आगे क्या हुआ।
shubham1545

मंत्री पद का लालच देकर तीन विधायकों को ठगा, आरोपी गिरफ्तार - 0 views

  •  
    खुद को एक सांसद का निजी सहायक बताकर विधायकों को ठगने के आरोप में पुलिस ने संजय तिवारी नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। संजय ने अरुणाचल प्रदेश के तीन विधायकों को मंत्री पद का लालच देकर पैसे लिए थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने संजय को उनके दिल्ली स्थित घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संजय के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आइये, इस मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।
shubham1545

उन्नाव केसः CBI ने कोर्ट को बताया- पीड़िता के आरोप सही, सेंगर ने किया था रेप - 0 views

  •  
    उन्नाव रेप मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह की सेंगर पर शिकंजा कसता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी CBI ने कोर्ट को बताया कि उसकी जांच में पीड़िता के आरोप बिल्कुल सही निकले हैं।CBI ने कोर्ट में कहा कि 4 जून, 2017 को विधायक कुलदीप सिंह ने शशि सिंह नामक दूसरे आरोपी के साथ साजिश कर पीड़िता का रेप किया था। आइये, यह पूरी खबर जानते हैं।
1 - 12 of 12
Showing 20 items per page