Skip to main content

Home/ News: India and Globe/ Group items tagged महाराष्ट्र

Rss Feed Group items tagged

1More

महाराष्ट्र: रत्नागिरी में बांध टूटने से कई गांव जलमग्न, छह की मौत, कई लोग लापता - 0 views

  •  
    महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश का कहर लगातार जारी है। बारिश के चलते रत्नागिरी का तिवरे बांध टूट गया, जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता बताये जा रहे हैं। जब तक चिपलुन में बने इस बांध के टूटने के बारे में ग्रामीणों को चेताया जाता, उससे पहले ही पानी यहां बने घरों को अपने साथ बहाकर ले गया।
1More

लोकसभा टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस विधायक दफ्तर से उठा ले गया कुर्सियां - 0 views

  •  
    टिकट और महत्व ना मिलने पर नेता कैसी अजीबोगरीब हरकत कर सकते हैं, इसकी एक बानगी मंगलवार को देखने को मिली। लोकसभा टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस विधायक अब्दुल सत्तार केंद्रीय महाराष्ट्र स्थित स्थानीय पार्टी दफ्तर से 300 कुर्सी ही उठा ले गए। सत्तार का इस पर कहना है कि उन्होंने पार्टी छोड़ दी है और वो कुर्सियां उनकी थी।
1More

नारायण राणे के बेटे के आरोप, सोनू निगम को मरवाना चाहते थे बाल ठाकरे - 0 views

  •  
    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे नीलेश राणे ने शिवसेनासंस्थापक बाला साहेब ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, नीलेश ने कहा कि बाल ठाकरे ने गायक सोनू निगम को मारने की साजिश रची थी। साथ ही उन्होंने कहा कि शिवसेना के लोकप्रिय नेता आनंद दिघे की मौत के लिए भी बाल ठाकरे जिम्मेदार हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने ये आरोप लगाए।
1More

मध्य प्रदेश: गो-तस्करी के आरोप में 25 लोगों की परेड, लगवाए 'गोमाता की जय' के ... - 0 views

  •  
    देशभर में गाय और धर्म के नाम पर हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामले में मध्य प्रदेश के 100 से अधिक ग्रामीणों ने 25 लोगों को रस्सी से बांध कर उनकी 2 किलोमीटर दूर पुलिस स्टेशन तक परेड कराई। उन पर गायों को महाराष्ट्र ले जाने का आरोप है। इस दौरान ग्रामीण 'गोमाता की जय' के नारे लगाते रहे। घटना का वीडियो भी सामने आया है और ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
1More

मुंबई में आफत बनकर बरस रही बारिश, 21 लोगों की मौत, सरकारी छुट्टी का ऐलान - 0 views

  •  
    मुंबई में बारिश आफत बनकर बरस रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते मुंबई में हालत इतने खराब हो गए हैं कि नौसेना को बुलाया गया है।मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में अभी भी बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।अगले कई घंटों में मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है।बारिश के कारण दीवारें गिरने से अलग-अलग जगहों पर 21 लोगों की मौत हो चुकी है।
1 - 5 of 5
Showing 20 items per page