नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर असम और त्रिपुरा में एक-एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है।असम पुलिस ने राज्य में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी की सोशल मीडिया सेल के एक कर्मचारी नीतू बोरा को गिरफ्तार किया है।बोरा पर आरोप है कि उन्होंने फेसुबक पर राज्य के मुख्यमंत्री सर्बनंदा सोनोवाल के खिलाफ सांप्रदायिक और अपमानजनक पोस्ट की थी।वहीं त्रिपुरा में एक भाजपा समर्थक को मुख्यमंत्री बिप्लब देव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट के कारण गिरफ्तार किया गया।