भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का चंद्रयान-2 चांद की सतह पर उतरने के एक कदम और नजदीक पहुंच गया है।अब यह चांद की सतह से महज 35 किलोमीटर दूर है। बुधवार तड़के विक्रम लैंडर को फिर डि-ऑर्बिट किया गया।
अब यह चंद्रमा की आखिरी कक्षा में पहुंच गया है। यहां से यह 7 सितंबर को रात 1.55 मिनट पर चांद की सतह पर उतरेगा।
सुबह 5.30 से 6.30 बजे के बीच प्रज्ञान रोवर विक्रम लैंडर से बाहर आएगा।