Skip to main content

Home/ News: India and Globe/ Group items tagged हरियाणा

Rss Feed Group items tagged

1More

हरियाणा: सरकारी स्कूल के छात्रों को मिलेगी NTSE के लिए फ्री में कोचिंग - 0 views

  •  
    NTSE में शामिल होने वाले हरियाणा के सरकारी स्कूल के छात्रों को अब फ्री में कोचिंग मिलेगी।स्कूल शिक्षा निदेशालय हरियाणा ने जिला के शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि वे मेधावी छात्रों को फ्री में कोचिंग प्रदान करें, जिससे कि वे राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) में बेहतर स्थान प्राप्त कर सकें।निदेशालय ने देखा है कि हरियाणा के छात्र NTSE में पिछड़ रहे हैं। जिस कारण वे उपलब्ध स्कॉलरशिप का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
1More

दिल्ली में नहीं बनी बात तो अब हरियाणा में कांग्रेस से गठबंधन करने चले अरविंद ... - 0 views

  •  
    कांग्रेस दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन की पेशकश ठुकरा चुकी है। लेकिन अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को ऐसा ऑफर दिया है जिसे ठुकरा पाना कांग्रेस के लिए मुश्किल होगा। केजरीवाल ने ट्वीट कर कांग्रेस को हरियाणा में AAP से गठबंधन करने और साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी को हराने की पेशकश की है। उसके इस प्रस्ताव पर कांग्रेस का रुख अभी सामने नहीं आया है। बता दें कि हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं।
1More

फरीदाबाद के DCP विक्रम कपूर ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस - 0 views

  •  
    फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) विक्रम कपूर ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वो फरीदाबाद के पुलिस लाइन्स इलाके में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। अभी तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं है। पुलिस ने उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरीदाबाद NIT में तैनात कपूर अगले साल रिटायर होने वाले थे। उन्हें दो साल पहले ही हरियाणा सरकार ने हरियाणा पुलिस सर्विस से IPS प्रमोट किया था।
1 - 3 of 3
Showing 20 items per page