मुंबई में रखी गई पहली समलैंगिक शादी की पार्टी, खुशियों में शामिल हुए सब - 0 views
-
shubham1545 on 05 Feb 19समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के लगभग पांच महीने बाद मुंबई में पहली समलैंगिक शादी की पार्टी आयोजित की गई। यह पार्टी समलैंगिकों के लिए काम करने वाली संस्था रेनबो वॉइस मुंबई के संस्थापक विनोद फिलिप और उनके पति फ्रांस निवासी विन्सेट की शादी की थी। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने मुंबई के होटल में एक फरवरी को अपनी शादी के लिए रिसेप्शन पार्टी आयोजित की थी।