आज हम बताने जा रहे है ऐसी सख्सियत के बारें में जिनका अगर आप गाना सुन ले और उनका कद काठी देख ले तो आप विश्वास नहीं कर पाएंगे की क्या वो वहीं इंसान है जिसने गाना गाया है या कोई और है वो है गायक ये ?.
अलग-अलग राशि के लोगों के साथ क्या करे या करे शायद ही आपको पता हो. आज हम आपको यही बताने जा रहे है,ताकि आपने निजी जिंदगी में ऐसा करने की सोचे भी नहीं. हम आपको बताने जा रहे है राशि देखकर जाने क्या हो सकता है खतरनाक.
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), देश की सिविल सेवाओं के बीच सबसे प्रतिष्ठित सेवा है। हर साल लाखों उम्मीदवार कठिन UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में IAS अधिकारी बनने के लिए उपस्थित होते हैं। लेकिन कुछ ही लोग उस परीक्षा को पास कर पाते हैं और आगे बढ़ते हैं। इसके साथ ही सभी लोग ये भी जानना चाहते हैं कि IAS अधिकारी बनने के बाद कौन-कौन से पद मिलते हैं।
कई मोबाइल कंपनियां फिलहाल 5G स्मार्टफोन पर काम कर रही है। वहीं, चीन की कंपनी हुवाई पहले ही 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश कर चुकी है।शाओमी, वनप्लस जैसी कंपनियां अभी 5G स्मार्टफोन की तैयारियों में लगी है, लेकिन हुवाई इन्हें पछाड़ते हुए 5G कनेक्टेड टीवी लाने की योजना बना रही है।माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक यह पेश कर दिया जाएगा। इस टीवी की कीमत की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
अमेरिका ने पाकिस्तान द्वारा वैश्विक आतंकी हाफिज सईद की गिरफ्तारी को अपर्याप्त बताया है। ट्रंप प्रशासन ने पाक की मंशा पर शक जताते हुए कहा कि हाफिज की पहले हुई कार्रवाई से उसकी और उसके आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयब्बा की गतिविधियों पर कोई फर्क नहीं पड़ा था। बता दें, संसद भवन हमले और मुंबई हमले के मुख्य आरोपी हाफिज को इसी हफ्ते गिरफ्तार किया गया है। आइये, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक युवा क्रिकेटर की गेंद लगने से मौत हो गई। जहांगीर अहमद वार नामक 18 वर्षीय क्रिकेटर उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले का रहने वाला था और बल्लेबाजी के दौरान उसे गले पर गेंद लगी थी। बारामुला और बडगाम अंडर-19 टीमों के बीच यह मुकाबला खेला जा रहा था। पुलिस के स्टेटमेंट के मुताबिक गेंद लगने के कारण दुर्घटनावश खिलाड़ी की मौत हुई।
जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के 2 देशों, सऊदी अरब और मलेशिया, ने भारत और पाकिस्तान किसी का पक्ष नहीं लिया है। सऊदी अरब ने मामले के शांतपूर्ण समाधान पर जोर दिया, जबकि मलेशिया ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के संकल्पों का सम्मान होना चाहिए। वहीं, संयुक्त राष्ट्र (UN) ने मामले में दखल देने की पाकिस्तान की मांग को खारिज कर दिया है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का चंद्रयान-2 चांद की सतह पर उतरने के एक कदम और नजदीक पहुंच गया है।अब यह चांद की सतह से महज 35 किलोमीटर दूर है। बुधवार तड़के विक्रम लैंडर को फिर डि-ऑर्बिट किया गया।
अब यह चंद्रमा की आखिरी कक्षा में पहुंच गया है। यहां से यह 7 सितंबर को रात 1.55 मिनट पर चांद की सतह पर उतरेगा।
सुबह 5.30 से 6.30 बजे के बीच प्रज्ञान रोवर विक्रम लैंडर से बाहर आएगा।
गुरुवार शाम नरेंद्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें और उनके मंत्रिमंडल के 57 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।प्रधानमंत्री मोदी के अलावा 24 कैबिनेट मंत्रियों, नौ राज्यमंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली।अमित शाह ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इस बार सबसे चौंकाने वाला नाम पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर का है। उन्होंने भी मंत्री पद की शपथ ली।
पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान की एक कोर्ट ने जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद को दोषी करार दिया है। पाकिस्तान की गुजरांवाला कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मुकदमे को गुजरात (पाकिस्तान) शिफ्ट करने का फैसला भी दिया है। बता दें कि हाफिज सईद पर आतंकी फंडिग का आरोप है और पिछले दिनों उसे अन्य करीबी सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। लश्कर-ए-तैयबा भी हाफिज सईद का संगठन है।