Skip to main content

Home/ News: India and Globe/ Group items tagged कारण

Rss Feed Group items tagged

shiv0040

कश्मीर को लेकर उकसावे और झूठभरी पोस्ट करने के कारण पाकिस्तान के सैंकड़ों ट्वि... - 0 views

  •  
    जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद से भारत के खिलाफ नफरत फैलाने वाले सैंकड़ों पाकिस्तानी ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड किया गया है।पाकिस्तान ने इस बात को स्वीकार किया है कि कश्मीर मुद्दे पर लिखने के कारण उसके 333 ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हुए हैं।भारत ने इन अकाउंट के उकसावे और झूठ से भरे कंटेट को लेकर ट्विटर से इनकी शिकायत की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए ट्विटर ने ये अकाउंट सस्पेंड किए हैं।
shubham1545

नोटबंदी के बाद देश में बेरोजगारी 45 साल में सबसे ज्यादा, सरकारी सर्वे में खुलासा - 0 views

  •  
    राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (NSSO) की एक रिपोर्ट की मानें तो नोटबंदीके बाद देश में बेरोजगारी पिछले 45 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा है। 2017-18 में देश में बेरोजगारी दर 6.1 प्रतिशत रही जो कि पिछले 45 साल में सबसे ज्यादा है। सरकार ने इस रिपोर्ट को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है। कहा जा रहा है कि हाल ही में राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के दो सदस्यों ने रिपोर्ट सावर्जनिक न करने के कारण ही इस्तीफा दिया था।
shiv0040

मुंबई में आफत बनकर बरस रही बारिश, 21 लोगों की मौत, सरकारी छुट्टी का ऐलान - 0 views

  •  
    मुंबई में बारिश आफत बनकर बरस रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते मुंबई में हालत इतने खराब हो गए हैं कि नौसेना को बुलाया गया है।मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में अभी भी बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।अगले कई घंटों में मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है।बारिश के कारण दीवारें गिरने से अलग-अलग जगहों पर 21 लोगों की मौत हो चुकी है।
shubham1545

अंडर-19 मैच के दौरान गले पर गेंद लगने से युवा क्रिकेटर की मौत - 0 views

  •  
    दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक युवा क्रिकेटर की गेंद लगने से मौत हो गई। जहांगीर अहमद वार नामक 18 वर्षीय क्रिकेटर उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले का रहने वाला था और बल्लेबाजी के दौरान उसे गले पर गेंद लगी थी। बारामुला और बडगाम अंडर-19 टीमों के बीच यह मुकाबला खेला जा रहा था। पुलिस के स्टेटमेंट के मुताबिक गेंद लगने के कारण दुर्घटनावश खिलाड़ी की मौत हुई।
shubham1545

आजम खान के खिलाफ अब तक 72 मामले दर्ज, पुलिस कर रही हिस्ट्रीशीट खोलने पर विचार - 0 views

  •  
    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अकसर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले आजम खान के खिलाफ इस साल अप्रैल से लेकर अब तक 72 मामले दर्ज हो चुके हैं। कुछ दिन पहले रामपुर प्रशासन ने उन्हें भू-माफिया घोषित किया था। अब पुलिस उनकी हिस्ट्री शीट खोलने पर विचार कर रही है।आइये, इस बारे में विस्तास से जानते हैं।
shubham1545

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कश्मीर को बताया जटिल मुद्दा, फिर दिया मध्यस्थता क... - 0 views

  •  
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर की 'विस्फोटक' स्थिति पर एक बार फिर मध्यस्थता करने की बात कही है। ट्रंप ने कहा कि कश्मीर एक बेहद 'जटिल जगह' है। ट्रंप का यह बयान भारतऔर पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों से बातचीत के एक दिन बाद आया है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें कश्मीर की स्थिति शांत करने की कोशिश करने में खुशी होगी। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच खराब संबंधों में धर्म एक बड़ा कारण है।
shiv0040

JEE Advanced Result 2019: जारी हुए नतीजे, कार्तिकेय गुप्ता ने किया टॉप - 0 views

  •  
    नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर असम और त्रिपुरा में एक-एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है।असम पुलिस ने राज्य में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी की सोशल मीडिया सेल के एक कर्मचारी नीतू बोरा को गिरफ्तार किया है।बोरा पर आरोप है कि उन्होंने फेसुबक पर राज्य के मुख्यमंत्री सर्बनंदा सोनोवाल के खिलाफ सांप्रदायिक और अपमानजनक पोस्ट की थी।वहीं त्रिपुरा में एक भाजपा समर्थक को मुख्यमंत्री बिप्लब देव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट के कारण गिरफ्तार किया गया।
shiv0040

हरियाणा: सरकारी स्कूल के छात्रों को मिलेगी NTSE के लिए फ्री में कोचिंग - 0 views

  •  
    NTSE में शामिल होने वाले हरियाणा के सरकारी स्कूल के छात्रों को अब फ्री में कोचिंग मिलेगी।स्कूल शिक्षा निदेशालय हरियाणा ने जिला के शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि वे मेधावी छात्रों को फ्री में कोचिंग प्रदान करें, जिससे कि वे राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) में बेहतर स्थान प्राप्त कर सकें।निदेशालय ने देखा है कि हरियाणा के छात्र NTSE में पिछड़ रहे हैं। जिस कारण वे उपलब्ध स्कॉलरशिप का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
shubham1545

सालों पहले पाकिस्तानी विमान गिराने वाले वायुसेना अधिकारी ने अब घटना को बताया ... - 0 views

  •  
    करीब 20 साल पहले 10 अगस्त, 1999, को भारतीय वायुसेना ने गुजरात के नलिया में पाकिस्तान नौसेना के एक समुद्री निगरानी विमान को मार गिराया था।इस घटना में पाकिस्तान के 5 अधिकारी और 11 नाविक मारे गए थे। अब इस घटना से संबंध रखने वाले भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है और कहा है कि उन्हें विमान में इतने लोगों के होने की उम्मीद नहीं थी।
shiv0040

इन घरेलू उपायों की मदद से पाएं मजबूत और स्वस्थ नाखून - 0 views

  •  
    आजकल हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है, इसलिए हर कोई फैशन का शौक रखता है और इसी के चलते नई-नई चीजों को अपनाता है।इसी क्रम में हर कोई अपने नाखूनों को अच्छा बनाए रखने के लिए कैमिकल से बने प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं, जो हमारे नाखूनों के लिए सही नहीं हैं।आज हम आपको नाखूनों को मज़बूत और स्वस्थ रखने के घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे।तो आइए जानें क्या हैं वे उपाय।
shiv0040

क्या है लू और इसके लक्षण, इससे बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय - 0 views

  •  
    गर्मियों में तरह-तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में गर्म लू चलती है, जिससे हीट स्ट्रोक का ख़तरा बना रहता है।हीट स्ट्रोक हाइपरथर्मिया का एक रूप है, जिसमें शरीर का तापमान अचानक से बढ़ जाता है। इससे बेहोश हो जाने का भी ख़तरा बना रहता है।ऐसे में आज हम आपको क्या है लू और इसके लक्षण एवं इससे बचने के लिए कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1 - 11 of 11
Showing 20 items per page